लखनऊ, दिसम्बर 8 -- एलडीए ने सोमवार को मोहनलालगंज में अभियान चलाकर लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा काकोरी, पारा, आलमनगर, सैरपुर व बीकेटी में 08 अवैध निर्माण सील किए गए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-2, जोन-3 एवं जोन-4 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि मोहनलालगंज के इन्द्रजीत खेड़ा में चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग हो रही थी। लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। गुड्डू सिंह, किश्वर जहां, मधुकर यादव, पीताम्बर व अन्य की ओर से ये निर्माण हो रहे थे। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही इन चारों अवैध प्लाटिंग को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.