पारस स्कूल ने जीता उद्घाटन मुकाबला
रिषिकेष, सितम्बर 29 -- ऋषिकेश, संवाददाता। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में पारस स्कूल ने रेड फोर्ट की टीम को 2-0 से हराया। मंगलवार को निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक महंत जोध सिंह महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए शिक्षा के साथ ही खेलकूद आवश्यक है। मौके पर फिजियोथैरेपिस्ट अभिषेक गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. एसएन सूरी, शैक्षिक सलाहकार डॉ. रेनू सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.