मेरठ, मई 13 -- कपसाड़ कांड के आरोपी पारस सोम की आयु निर्धारण के लिए किशोर न्याय बोर्ड ने सीएमओ मेरठ को मेडिकल बोर्ड का गठन करने और जांच कराकर रिपोर्ट 18 मई तक दाखिल करने का आदेश दिया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर पारस की आयु का निर्धारण किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरधना के कपसाड़ गांव में आठ जनवरी 2026 को पारस सोम ने रूबी नाम की युवती का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर रूबी की मां सुनीता की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने पारस और रूबी को 10 जनवरी को उत्तराखंड से बरामद कर लिया था। इसके बाद पारस पक्ष की ओर से एससी-एसटी कोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया कि घटना के समय पारस 17 साल और 7 माह का था। ऐसे में किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई होनी चाहिए। आयु सत्यापन के लिए 10वीं और पांचवीं कक्षा के दस्तावेज भी कोर्ट के सामने पेश...