पारस सिंह बने प्रधानमंत्री, कीर्ति को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी
कन्नौज, अगस्त 3 -- तिर्वा, संवाददाता। लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को किताबों तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को उसका व्यवहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में छात्र मंत्रिमंडल का गठन किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पारस सिंह राजपूत को छात्र मंत्रिमंडल का प्रधानमंत्री चुना गया। इसके बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आर्यन यादव को उपप्रधानमंत्री और कीर्ति को शिक्षा मंत्री बनाया। आकाश और अंशिका यादव को अनुशासन मंत्री, शिवाजी को विज्ञान मंत्री, आस्था कुशवाहा को वंदना मंत्री, दुष्यंत सिंह भदौरिया को स्वास्थ्य मंत्री,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.