रांची, अगस्त 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। पारस एचईसी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित 73 वर्षीय सुरेश कुमार छेत्री की रीढ़ की हड्डी (डी-12 वर्टीब्रा) के फ्रैक्चर की सफल सर्जरी की। मरीज गंभीर पीठ दर्द और चलने में असमर्थता के साथ अस्पताल आए थे। डॉ. अरुण कुमार और उनकी टीम ने जटिल स्पाइनल स्टेबलाइजेशन सर्जरी कर मरीज को राहत दिलाई। सफल उपचार के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर पांच दिनों में डिस्चार्ज कर दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...