पिथौरागढ़, जून 4 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सोर वैली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र पारस बोरा ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। 12वीं तक सौरवैली में अध्ययन के बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। पीसीएस परीक्षा में राज्य कर अधिकारी पर उनका चयन हुआ है। पारस के पिता पुष्कर सिंह बोरा आईटीआई में प्रशिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं और माता पूनम बोरा एक सरकारी अध्यापिका हैं। प्रधानाचार्य मंजू रजवार व शिक्षकों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पर शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- सोरवैली के पूर्व छात्र पारस बने राज्य कर अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...