पारस एचईसी हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत
रांची, जून 13 -- रांची, संवाददाता। मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारस एचईसी हॉस्पिटल ने आईरिस आई हॉस्पिटल के साथ एमओयू किया है। डॉ. सुबोध ने कहा कि इस साझेदारी के तहत अस्पताल में नियमित नेत्र ओपीडी, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं तथा आधुनिक तकनीक से लैस नेत्र सर्जरी सेवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को मोतियाबिंद, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा और ओकुलोप्लास्टी सहित विभिन्न जटिल नेत्र रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी। पारस हेल्थ रांची के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि इस सहयोग से झारखंड के मरीजों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.