रांची, जुलाई 15 -- रांची। पारस एचईसी अस्पताल में रीढ़ के पास गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लोधमा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की सफल सर्जरी की गई। वरिष्ठ सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर गोली निकाली। अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि त्वरित इलाज और आधुनिक सुविधाओं से मरीज की जान बचाई जा सकी। मरीज सात दिनों में पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...