पारसौल के ज्ञानेंद्र सिंह मलिक गुजरात के नए डीजीपी बने
नोएडा, जून 7 -- दनकौर। पारसौल गांव के निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह (जीएस) मलिक को गुजरात का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारी के रूप में सर्वोच्च पद पर नियुक्ति से गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को गुजरात सरकार ने पूर्व डीजीपी विकास सहाय के स्थान पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक बेटे का देश के प्रमुख राज्यों में से एक की पुलिस की कमान संभालना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.