गिरडीह, मई 1 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ स्टेशन में बुधवार देर रात क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में ट्रेन संख्या 18609 रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारम्भ किया गया। जैसे ही ट्रेन रात्रि 12:45 बजे प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंची वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन के चालक और सह-चालक को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया। वहीं 12:52 बजे ट्रेन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। इस दौरान जिप सदस्य सुनीता कुमारी, आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो, रामेश्वर महतो, मुखिया सुबोध यादव सहित रेलवे विभाग के सुनील कुमार (वाणिज्य प्रबंधक/धनबाद), राजू कुमार (वाणिज्य यातायात निरिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.