धनबाद, अप्रैल 25 -- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस के पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ ने जानकारी दी। जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 29 अप्रैल 2026 से पारसनाथ स्टेशन पर रात 00:37 बजे पहुंचेगी और 00:39 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस 1 मई 2026 से पारसनाथ स्टेशन पर 02:12 बजे आगमन और 02:14 बजे प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- रांची- लोकमान्य तिलक टर्मिनस अब पारसनाथ स्टेशन पर भी रुकेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.