गिरडीह, जून 2 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी निवासी रीतलाल मंडल के पुत्र मिथुन मंडल 40 के रूप में हुई है। मिथुन मुम्बई से अपना घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मिथुन मंडल मुंबई मेल से पारसनाथ स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन से उतरने के दौरान वे अचानक अनियंत्रित होकर प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पास पटरी पर गिर गए। इससे पहले कि वे संभल पाते, ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए गोमो ले गई। यह भी पढ़ें- घर पहुंचने से पहले ट्रेन से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव...