गिरडीह, मार्च 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीएनएस डीएवी बुलाकी रोड गिरिडीह के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए शनिवार को पारसनाथ ले जाया गया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक वातावरण, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानकारी देना था। शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों के साथ स्कूल की प्रिंसिपल प्रेरणा शंखधर एवं अन्य शिक्षकगण भी थे। सभी विद्यार्थियों ने पारसनाथ में शैक्षणिक भ्रमण का आनंद लिया तथा कई नई जानकारियां प्राप्त कीं। प्रिंसिपल प्रेरणा शंखधर ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक एवं शैक्षणिक विकास होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.