गिरडीह, अप्रैल 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ महाविद्यालय में एनसीसी इकाई एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा व संचालन नोडल पदाधिकारी प्रो रीतलाल प्रसाद वर्मा ने किया। इस अवसर पर कालेज परिसर में पौधारोपण के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग आदि आदि शामिल थे। आइक्यूएसी समन्वयक प्रो योगेश प्रसाद महतो ने पृथ्वी के महत्व एवं उसके संरक्षण के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को मानव की आवश्यकता नहीं है, बल्कि मानव को पृथ्वी की आवश्यकता है, इसलिए पृथ्वी को बचाना सर्वोपरि है। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस : पर्यावरण की रक्षा को वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम प्रो गौतम कुमार सिंह ने पृथ्वी के महत्व ...