गोड्डा, मई 15 -- महागामा, प्रतिनिधि। मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोरिकित्ता स्थित पारसनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने जिले के टॉप टेन में अपनी जगह बनाकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।विज्ञान संकाय की छात्रा ज्योति कुमारी ने प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अर्णव राज ने जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुमकुम कुमारी एवं संगम कुमार ने जिले में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।सिर्फ यह भी पढ़ें- विज्ञापन की खबर-विज्ञान एवं मानविकी दोनों संकायों मे...