पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर। पंडवा प्रखंड के मझिगांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ पहाड़ी का भ्रमण किया। इसके ही हजारीबाग, रांची के कई स्थलों का भ्रमण किया। प्राचार्य सिंचू गुप्ता ने बताया कि सत्र के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के पठन-पाठन में ही व्यस्त होते हैं। वर्तमान में सत्र समाप्त होने के बाद वे कुछ समयों के लिए इस कार्य से दूर रह पाते है ऐसे में इन स्थलों का भ्रमण के बाद वे अगले सत्र के लिए पूरी तरह तैयार हो सकेंगे और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...