गिरडीह, अप्रैल 1 -- पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के ईसरी बाजार स्थित पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कक्षा केजी से सप्तम तक के 244 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा 19 मार्च को संपन्न हुई थी।घोषित परिणाम के अनुसार, विभिन्न वर्गों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा केजी में रुही कुमारी प्रथम, अंकुश राज द्वितीय व ऋषिका कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा प्रथम में जिया कुमारी प्रथम, दीपा कुमारी द्वितीय, कार्तिक कुमार तृतीय रहे। इसी तरह अन्य कक्षाओं में भी छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉपी और...