गिरडीह, दिसम्बर 10 -- पीरटांड़। सम्मेदशिखर पारसनाथ दर्शन वंदन के दौरान बेंगलुरु के एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है। तीर्थयात्री की मौत की वजह हृदयाघात बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना की जानकारी मधुबन पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर पर्वत वंदना के दौरान बेंगलुरु निवासी 62 वर्षीय वाय जे मोहन कुमार पिता स्व. पी ज्वाला कुमार की मौत हृदयगति रुक जाने से हो गई। वाय जे मोहन कुमार अपने परिवार के साथ सम्मेदशिखर दर्शन वंदन को मधुबन आये थे। मंगलवार सुबह पर्वत वंदना के दौरान कठिन चढ़ाई में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा डोली के सहारे आनन फानन में उन्हें मधुबन लाया गया पर तबतक समय बीत चुका था। वाय जे मोहन कुमार की मौत हो चुकी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.