रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने शनिवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर राज्य से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने विशेष रूप से पारसनाथ-मधुबन-गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। रेल मंत्री को अवगत कराया कि यह परियोजना वर्ष 2018-19 में स्वीकृत होने के बावजूद झारखंड सरकार की उदासीनता व भूमि हस्तांतरण में देरी के कारण अब तक लंबित है। इस पर रेल मंत्री ने पूरी परियोजना के महत्व को स्वीकार करते हूए इसको केंद्र सरकार द्वारा स्वयं पूरा करने व इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही पारसनाथ स्टेशन पर शीघ्र मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर भी आश्वस्त किया। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि झारखंड सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.