पारसनाथ की धरती पर संथाल आदिवासियों का हुआ जुटान
गिरडीह, अगस्त 10 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस पर शनिवार को मरांग बुरु पारसनाथ की धरती पर संथाल आदिवासियों का जुटान हुआ। भारत दिशोम आदिवासी संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में आसपास के गांवों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, धर्म और पहचान को अक्षुण्ण रखने के साथ समाज को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मधुबन स्थित दिशोम मांझीथान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा विधान के बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिला, पुरुष और युवाओं ने पारंपरिक परिधान में भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की धुन से पूरा क्षेत्र आदिवासी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.