पारसनाथ की तलहटी में भाजपा का 16-17 को प्रशिक्षण
गिरडीह, मई 15 -- गिरिडीह। पारसनाथ पर्वत (श्री सम्मेद शिखरजी) दुनिया का सबसे बड़ा जैन तीर्थस्थल है। पारसनाथ की तलहटी मधुबन से एक बार फिर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर लगने जा रहा है। गिरिडीह महानगर के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 16 और 17 मई को होगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। शिविर में प्रदेश से पहुंचे वक्ता 12 विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। भाजपा का इतिहास और विकास, अंत्योदय, हमारी कार्यपद्धति, पंच निष्ठा सहित सभी 12 विषयों के लिए अलग अलग वक्ता होंगे। भाजपा गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाजपा गिरिडीह महानगर अंतगर्त 16 मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री, महानगर जिला के पदाधिकारी, महानगर में निवास करनेवाले सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.