पारसनाथ और झुमरा पहाड़ समेत कई इलाकों में नक्सलियों का एक प्रमुख चेहरा थी बबीता
गिरडीह, जुलाई 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर अजय महतो उर्फ टाइगर की पत्नी बबीता संथाली के आत्मसमर्पण को लेकर गिरिडीह पुलिस फिलहाल रविवार को भी चुप रही। बबीता पारसनाथ और गोमिया के झुमरा पहाड़ समेत कई इलाकों में नक्सलियों का एक प्रमुख चेहरा थी। बबीता ने इन इलाकों में संगठन मजबूती के लिए काफी काम की है। खासकर ग्रामीण महिलाओं को नक्सली संगठन से जोड़ने और उसे ट्रेंड करने की दिशा में वह काम करती थी। यही वजह है की नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं के वो काफी करीब थी और उनके बीच अच्छी पैठ रखती थी। संभावना जतायी जा रही है कि अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद बबिता के आत्मसमर्पण से पर्दे के पीछे कार्य कर रहे संगठन के कई अन्य शीर्ष नेताओं के नाम उजागर हो सकते हैं। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.