पारम्परिक लोकगीत कार्यशाला में बच्चों ने सीखे अन्नप्राशन और गोदना गीत
महाराजगंज, जून 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द-लक्ष्मीपुर में आयोजित पारम्परिक लोकगीत कार्यशाला में बच्चों को भारतीय लोकसंस्कृति से जुड़े अन्नप्राशन एवं गोदना संस्कारों पर आधारित पारम्परिक गीतों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही पूर्व में सिखाए गए गीतों का पुनः अभ्यास भी कराया गया।गीत, संगीत और लोक परम्पराओं से सुसज्जित इस कार्यक्रम ने बच्चों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने का अवसर भी दिया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। सुर और ताल के अनूठे संगम ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रभुनाथ गुप्त ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर फूहड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.