इटावा औरैया, जुलाई 17 -- इटावा। पारपट्टी विकास जनमंच के संयोजक व किसान नौजवान पंचायत के अध्यक्ष डॉ. जय चंद्र भदौरिया ने इटावा व चंबल घाटी क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि सोनम वांगचुक के समर्थन में हम सब लोग जिलाधिकारी को आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे महामहिम राज्यपाल और महामहिम राष्ट्रपति के लिए सौंपेंगे और उसके बाद 19 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर अपने कोर ग्रुप के साथ दिल्ली में सोनम वांगचुक से बैठकर आगे की रणनीति में अपनी हिस्सेदारी के संबंध में निर्णय करेंगे। स्वेच्छा से जो लोग इस रचनात्मक कार्यक्रम में लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत हिस्सेदारी करना चाहे तो वह आमंत्रित है लेकिन ध्यान रहे की राजनीतिक और दलगत संवाद पूरी तरह से निषेध है, हम सब लोगों के लिए राष्ट्र सर्वोपर है। यह भी पढ़ें- टास्क: कोडरमा में कुल तीन लाख 98 हजार 462 वोटर...