कन्नौज, अगस्त 21 -- कन्नौज। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजनाओं के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लाभार्थी चुने गए। ऑनलाइन बुकिंग निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने पर ई-लॉटरी के जरिए पात्र किसानों का चयन किया गया। इनमें कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन, सुपर सीडर, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर और कल्टीवेटर समेत कई कृषि यंत्र शामिल रहे। प्रक्रिया में करीब 110 किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी में 84 कृषकों का हुआ चयन अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती की लागत और श्रम कम...