सोनभद्र, जनवरी 11 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के 32 टोले 15 वार्ड सभा और 34 हजार आबादी वाले सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में पंचायत चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक अनोखी पहल शुरु की है। इस पहल को गांव के 120 ग्रामीण अगुवा अमली जामा पहनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में शराब, मुर्गा और रुपया बांटने वाले को अपना मत नहीं देने का संकल्प लिया है। वहीं ग्रामीणों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कमलभान यादव, राम जतन शुक्ला, रामधनी, राजेंद्र लाल, भगवान, जनकधारी, रीना, पूनम, राजेंद्र लाल, बाबू नंदन, मुस्तफा, जय कुमार सहित सभी 32 टोले में दस-दस लोगों की एक समिति बनाई गई है। इसमें से 120 लोगों की केंद्रीय टीम गठित की गई है। गठित टीम पंचायत के अधिकार, ग्राम सभा के अधिकार और गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.