पारदर्शी तरीके से तैयार होगी पीएम आवास की सूची
घाटशिला, जून 12 -- बहरागोड़ा। भूतिया पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया विधान चंद्र मांडी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस 2.0) की सूची को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें छूटे हुए और जरूरतमंद पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का मकान दिलाने के लिए नई सूची तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि सरकार के नए और संशोधित मापदंडों के अनुसार सभी पात्र परिवारों का भौतिक व दस्तावेजी सत्यापन किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। बैठक में पंचायत सचिव गोष्ट बिहारी गोप, पंचायत सहायक दशरथ हांसदा, राईमनी मुर्मू, ग्राम प्रधान भीम मुर्मू, लाल मोहन टुडू, पार्वती मुर्मू, रानी सिंह, खेला राम मांडी, ठुमाल बास्के, जिबा चरण मुर्मू और रबीन मुर्मू सहित कई स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.