पारदर्शी तरीके से क्रय करें गेहूं : उपजिलाधिकारी
मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- हलिया। क्षेत्र के मवई गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र का शनिवार को उप जिलाधिकारी लालगंज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। एसडीएम महेंद्र सिंह ने केंद्र प्रभारी प्रिय रंजन राजीव को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनीं चाहिए। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारू ढंग से संचालित की जाए। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर बिना बिचौलिया गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए। तौल प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। साथ ही समय से भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। एसडीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.