चंदौली, अप्रैल 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद विकास खंड सभागार में शुक्रवार को सोशल ऑडिट की बैठक हुई। बैठक में वीबी जी राम जी और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराए गए कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सपना अवस्थी ने की। इसमें सभी सचिव, प्रधान और रोजगार सेवक उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कुछ गांवों में अनियमितताएं मिलने पर जिला विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीडीओ सपना अवस्थी ने जोर दिया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को पारदर्शी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ गांवों में मिली गड़बड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ठीक किया जाए, अन्यथा संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- योजनाओं को पूर्ण करने में आईटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.