चंदौली, अप्रैल 26 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल शनिवार को बबुरी थाने का वार्षिक निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रों की स्थिति और जन-सुनवाई की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। चेताया कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और घटनाओं परनजर बनाए रखें। साथ ही संजीदगी और पारदर्शी तरीके से डिजिटल वेरिफिकेशन करे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिलेख और कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और ग्राम अपराध रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने प्रविष्टियों को अद्यतन रखने और पत्रावलियों के व्यवस्थित रख-रखाव के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.