प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को जिले में संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद की हकीकत जानी। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ गेंहू की तौल कराएं। किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। आस-पास के किसानों से फोन पर सम्पर्क कर उन्हें गेंहू की तौल कराने के लिए प्रेरित करें। मुख्यालय से निकले डीएम शिव सहाय अवस्थी पट्टी इलाके के क्रय केंद्र परसनी, पहुंचे। केन्द्र प्रभारी से अब तक खरीदे गए गेंहू की जानकारी ली। उन्होंने स्टाक, इलेक्ट्रानिक कांटा सहित रजिस्टर का अवलोकन किया। समिति के सामने स्थित तालाब का जीर्णोद्धार कराने का निर्देश सम्बन्धित को दिया। इसके बाद आसपुर देवसरा के क्रय केन्द्र दाउदपुर पहुंचकर केन्द्र प्रभारी सरिता यादव से जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.