पारदर्शी ढंग से राशन वितरण करें कोटेदार, शिकायत पर होगी कार्रवाई
उरई, मई 24 -- उरई। संवाददाता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मुफ्त राशन का वितरण 25 मई से दस जून तक किया जाएगा। डीएसओ ने सभी कोटेदारों को नियमानुसार दुकानें खोलकर वितरण के निर्देश दिए हैं।जनपद में अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डों पर प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 16 किलो चावल एवं पांच किलो ज्वार मिलाकर कुल 35 किलो राशन का वितरण कराया जाएगा जबकि पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड धारकों लाभार्थियों को दो किलो गेहू, एक किलो चावल, एक किलो ज्वार व एक किलो बाजरा मिलाकर कुल पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट निःशुल्क वितरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कल से बंटेगा जून का राशन, अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न माह जून 2026 में मोटे अनाजों ज्वार व बाजरा का स्टॉक अवशेष समाप्त किया जाना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.