नई दिल्ली, जुलाई 20 -- वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का लगातार विस्तार हो रहा है। लोकसभा में एक लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षित, तेज और पारदर्शी डिजिटल भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ( एनपीसीआई) ने यूपीआई को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई उपाय किए हैं। धोखाधड़ी रोकने के लिए जोखिम आधारित लेनदेन सीमा, मोबाइल नंबर में अनधिकृत बदलाव पर रोक, संदेश (एसएमएस) आधारित प्रमाणीकरण के दुरुपयोग को रोकने और यूपीआई ऐप के लिए कड़े सुरक्षा मानक को लागू किया गया है। इसके साथ ही, समग्र यूपीआई सूचना सुरक्षा रूपरेखा -2025 और मोबाइल अनुप्रयोग सुरक्षा रूपरेखा को लागू कर आध...