पटना, फरवरी 1 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि आम बजट 21वीं सदी के दूसरे दशक का एक बेहद दूरदर्शी और ऐतिहासिक बजट है। यह बजट केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला रोडमैप है। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निरंतरता और स्थिरता की झलक मिलती है। इसमें समाज के हर वर्ग और देश के हर क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा गया है। जहां बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है, वहीं शहरीकरण और स्वरोजगार को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकार का मुख्य लक्ष्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.