पारदर्शी, जन केंद्रित व जवाबदेह होगा जिले का प्रशासन
अंबेडकर नगर, अप्रैल 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले की 35वीं कलेक्टर ईशा प्रिया बनी हैं। छह दिन पहले शासन की ओर से जिलाधिकारी नियुक्त ईशा प्रिया ने शनिवार को कार्य भार ग्रहण किया। साथ ही अपनी प्रतिबद्धता बताई। नवागत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी ईशा प्रिया ने जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट के कोषागार के डबल लॉक स्ट्रांग रूम में कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अफसरों ने स्वागत किया। कार्य भार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय में अधिकारियों से परिचित हुए। जिले के बाबत जानकारी ली। इस दौरान नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सभी निर्देश का पूर्ण पालन होगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं जन केंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। विशेष रूप से कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.