देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही 2023 परीक्षा के सफल संचालन को लेकर ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने 12 अप्रैल को जिले में आयोजित उत्पाद परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने ब्रीफिंग के दौरान सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले के सभी केंद्रों पर पूरी तरह पारदर्शी, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.