पारदर्शिता से हो रसोई गैस की होम डिलीवरी: भट्ट
हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से धैर्य के साथ होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करने की अपील की है। भट्ट ने राज्य के मुख्य सचिव और नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर पारदर्शी व्यवस्था से सिलेंडर आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सांसद भट्ट ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से फोन पर गैस वितरण को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट कहा है कि देश में पेट्रोलियम व गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। ऐसे में राज्य के लोगों को बिना परेशान हुए गैस बुकिंग कराकर होम डिलीवरी करने को कहा है। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और ऊधमसिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.