पारदर्शिता व वित्तीय अनुशासन पर जोर
चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में लिपिकों के लिए आयोजित अर्द्धवार्षिक लेखा परीक्षा का उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा कि लेखा एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित कार्यों में दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.