गाजीपुर, जनवरी 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन आईटी मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 406 सहज जन सेवा केंद्रों को तत्काल बंद करने के लिए निर्देश दिया है। जिससे सहज जन सेवा केंद्र संचालकों में खलबली मच गयी है। सीएससी के जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई का मुख्य कारण भारत सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अनिवार्य प्रॉपर ब्रांडिंग (सीएससी का बोर्ड) और रेट चार्ट (सेवाओं की मूल्य सूची) का प्रदर्शित न होना था। उन्होने कहा कि अब केवल वही सेंटर संचालित हो सकेंगे जो पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। उन्होने बताया कि जिन केंद्रों पर प्रॉपर ब्रांडिंग और रेट लिस्ट नहीं लगी है, उन्हें चिन्हित कर बंद किया जा रहा है। कहा कि आगे भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.