रांची, फरवरी 25 -- खूंटी, संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर ग्राम के चयन और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आर. रॉनिटा ने की। बैठक में अपर ऊर्जा विभाग, झारखंड सरकार तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में योजना की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने मॉडल सोलर ग्राम चयन के लिए निर्धारित मानकों, आवश्यक आधारभूत संरचना, संभावित लाभुकों की संख्या तथा वर्तमान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानदंडों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.