लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर डीआरडीए, विकास, पंचायत, डीएमएफटी, योजना, खेल व पर्यटन, जेएसएलपीएस, उद्योग, नगर परिषद, मनरेगा, जलछाजन, सांसद आदर्श ग्राम योजना आदि विभागों व आवास योजनाओं की समीक्षा की। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो, ताकि आम जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि तथा कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली। मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने गांव में अधिक योजनाओं का संचालन करने तथा अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- उपायुक्त और पुलिस अध...