हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई। डालमिया शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड गंगापुर में गन्ना सर्वेक्षण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय सिंह, उपमहाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार सिंह राठौर, सप्लाई हेड वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक गन्ना रोहित सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह एवं वी.के. शर्मा सहित समस्त जोनल इंचार्ज और सीडीए स्टाफ मौजूद रहे। बैठक के दौरान गन्ना सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और किसानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य को सुचारु रूप से संपन्न किया जाए। यह भी पढ़ें- एक मई से गन्ना फसल का शुरू होगा सर्वे इसके साथ ही सर्वेक्षण प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और क...