गंगापार, मार्च 11 -- विकास खंड सहसों में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख गीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि से हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। विकसित भारत रोज़गार और आजीविका मिशन ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। क्षेत्र पंचायत प्रमुख गीता सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.