नवादा, मई 12 -- जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा सोमवार को जिला निबंधन कार्यालय, नवादा परिसर स्थित नव निर्मित प्रतीक्षालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन कार्य पूरी पारदर्शिता, तत्परता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किया जाए। यह भी पढ़ें- जिले में मादक पदार्थों के डार्क स्पॉट को करें चिन्हितप्रतीक्षालय निर्माण विदित हो कि जिला स्कोर सोसाइटी द्वारा एलएइओ के माध्यम से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निबंधन कार्य हेतु आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय एवं शौचालय का निर्माण कराया गया है, जि...