मेरठ, अप्रैल 12 -- पावन तीर्थ क्षेत्र पर पांच दिवसीय पारणा कल्याणक महोत्सव की श्री जैन श्वेतांबर मंदिर पर तैयारियां शुरु हो गई हैं। पारणा महोत्सव 16 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसके लिए पारणा कल्याणक मंदिर, अष्टापद जी मंदिर एवं श्री श्वेतांबर मंदिर समेत पूरे तीर्थ क्षेत्र को सजाने का कार्य चल रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस वर्षीतप महोत्सव के लिए विश्व के अजोड़ बेजोड़ रचना श्री अष्टापद मंदिर, श्री शांतिनाथ भगवान मंदिर समेत पूरे तीर्थ क्षेत्र को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। श्री हस्तिनापुर तीर्थ क्षेत्र समिति के महामंत्री शुभकांत जैन व प्रबंधक तेजपाल सिंह ने बताया कि आदि तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी के वर्षीतप पारणे का यह मूल स्थल है। इस महोत्सव में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर इक्षुरस (गन्ने के रस) से पारणा कर धर...