पारडीह में दुकान की छत काटकर चोरी
जमशेदपुर, मई 21 -- मानगो पारडीह चौक स्थित महेश सिंह की गल्ला दुकान मामा स्टोर में बीती रात चोरों ने एसबेस्टस की छत काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान में घुसकर करीब 85 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये मूल्य की सामग्री लेकर फरार हो गए। महेश सिंह ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बिक्री का पैसा सुबह दूध, दही और अन्य सामग्री के भुगतान के लिए दुकान में रखा था। सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला और जांच में छत काटकर चोरी किए जाने का पता चला। यह भी पढ़ें- मुराईडीह में बंद दुकान में चोरी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.