जमशेदपुर, अगस्त 2 -- जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को पारडीह में नालको की सीएसआर योजना के तहत स्थापित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना और पलायन रोकना है। उन्होंने भविष्य में ऐसे और केंद्र खोलने की बात कही। केंद्र का संचालन कैपिटल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा प्रशिक्षण ऑस्ट्रेलियन स्किल्स डेवलपमेंट (एएसडी एजुकेशन) द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं को निःशुल्क आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री और प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...