उन्नाव, मार्च 6 -- नवाबगंज, संवाददाता। होली पर जैतीपुर गांव में पारंपरिक होली का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां गांव के लोग दो हिस्सों में बंट गए और रंगों का युद्ध खेला गया। इसमें कई अन्य गांवों के लोग भी होली खेलने के लिए शामिल होने आए थे। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर होली बधाई दी। होली खेलने की तैयारी गांव में पहले से ही शुरू हो गई थी। मुख्य बाजार में बड़े-बड़े ड्रमों और बर्तनों में रंग घोलकर रखा गया था। तय समय पर जैसे ही होली का शुभारंभ हुआ, पूरा गांव दो दलों में बंट गया। दोनों पक्षों को अलग रखने के लिए बाजार के बीचों-बीच एक मोटा रस्सा बांधा गया, जो इस पारंपरिक आयोजन का प्रमुख हिस्सा माना जाता है।इसके बाद शुरू हुआ रंगों का रोमांचक मुकाबला। दोनों ओर से होरियारे हाथों में पिचकारियां और रंग लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। चारों तरफ रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.