गंगापार, मार्च 8 -- बिसहिजन कला गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में यमुनापार विकास मंच की ओर से होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में भजन गायिका शालू विश्वकर्मा व अमित कुमार मिश्र ने एक से बढ़ एक पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से समा बांधे रखा। इस अवसर पर मौजूद रहे सामाजिक कार्यकर्ता रामशिरोमणि तिवारी ने विचार व्यक्त किए। बाबा तिवारी ने कहा कि होली मिलन समारोह कराने का उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं से रूबरू होकर अधिकारियों के सामने रखकर उसका निस्तारण करवाना है। इस अवसर पर अमरेश चन्द्र तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, सुभाष पयासी, रामबाबू मिश्र, बाबा गौड़, प्रभुनाथ मिश्र, नितेश तिवारी, प्रभु नाथ मिश्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...