मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित आंबेडकर भवन में शनिवार को मुखिया संघ और पंचायत समिति सदस्यों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक होली गीतों पर लोग खूब थिरके। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। पुआ व कई तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, प्रमुख मो. नूर आलम, उपप्रमुख मदन सिंह, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, सकरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार पुष्पम, मुखिया संजय साह, राहुल कुमार, अवधेश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.